आनंद बुद्ध विहार में भव्य धार्मिक आयोजन, 10 हजार श्रद्धालुओं ने लिया धम्म संदेश का लाभ
प्रव्रज्या ग्रहण समारोह

श्योपुर। वीरपुर क्षेत्र के हारखुई बड़ागांव स्थित आनंद बुद्ध विहार में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रव्रज्या ग्रहण समारोह, भिक्षु संघ भोजन दान एवं आदर्श समागम का आयोजन किया गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और पूरा परिसर बुद्ध वंदना एवं धम्म के संदेशों से गुंजायमान रहा। प्रव्रज्या ग्रहण समारोह में अनेक लोगों ने बुद्ध, धम्म और संघ की शरण लेकर करुणा, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भिक्षु संघ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धम्म का उपदेश देते हुए नैतिक जीवन, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भिक्षु संघ को भोजन दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंबल क्षेत्र में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करना तथा लोगों को भगवान बुद्ध के विचारों से जोड़ना है। साथजी ही समाज में समानता, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।सी
कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि भविष्य में आनंद बुद्ध विहार को विपश्यना साधना केंद्र एवं लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को धम्म अध्ययन और ध्यान साधना का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सभी समाजों के लोगों ने सहभागिता निभाकर सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में जागरूकता, मानवता और सद्भाव का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
- संविधान समाचार न्यूज़ के लिए
- राजकुमार भारतीय की रिपोर्ट।
