हटा-पटेरा मार्ग पर मौत का तांडव, अज्ञात वाहन ने छीनी पति-पत्नी की जिंदगी
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई दो जिंदगियों की सांसें

पटेरा (दमोह)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा-पटेरा मार्ग पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
🚨 अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपत्ति अपनी मोटरसाइकिल से हटा-पटेरा मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे।
🚑 डायल 112 पहुंची मौके पर
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
🔍 पुलिस जांच में जुटी
हटा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र में शोक की लहर
इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
- ब्यूरो चीफ अशोक अहिरवार
- संविधान समाचार
