इमलिया घोना में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री पटेल
क्षेत्रवासियों से चर्चा कर सुनी समस्याएं और सुझाव

दमोह। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सुभाष कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालों की सफाई एवं गहरीकरण कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को बरसात से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल शहर की पहचान नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, संस्कृति और सभ्यता का भी प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्रवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु से पहले सभी नालों की सफाई और गहरीकरण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
इमलिया घोना में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री श्री पटेल
दमोह। जिले के इमलिया घोना क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को जानने के लिए राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानियां सुनीं।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और फसल क्षति का उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराकर पात्र किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
राज्यमंत्री के दौरे से किसानों में राहत और विश्वास का माहौल देखा गया तथा उन्होंने सरकार द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
दमोह – संभाग ब्यूरो चीफ अशोक अहिरवार

