
UP अमरोहा | रविवार
बुद्ध फुले अम्बेडकर फाउंडेशन द्वारा रविवार को जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के मोहल्ला मानापुर, ग्राम कलाखेड़ा एवं ईसापुर सरकी में जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान के तहत बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर फाउंडेशन के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों और “मिशन बुद्ध फुले अम्बेडकर यूनिवर्सिटी” की जानकारी प्राप्त की।
बैठकों को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में समाज के साथ मिलकर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से शिक्षा आधारित समाज निर्माण के इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की तथा मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरण अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बैठकों में फाउंडेशन के स्वयंसेवक पी. के. आजाद, प्रदीप कुमार, एडवोकेट निर्वेंद्र सिंह, दिल्ली राज्य समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह अम्बेडकर एवं विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में गांव के सम्मानित नागरिक और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सदस्यता एवं जनजागरण अभियान आगामी दिनों में अमरोहा जिले के अन्य गांवों और कस्बों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फाउंडेशन के सामाजिक मिशन से जोड़ा जा सके।
- संविधान समाचार
- उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ योगेंद्र सिंह अम्बेडकर



