दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेश

पिपरेसरा महा-आयोजन को लेकर ईसागढ़ सहित 25 से अधिक गांवों में भारी उत्साह, जनसंपर्क अभियान तेज

अशोकनगर | संविधान समाचार न्यूज

अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरेसरा में आगामी 7 जून 2026, रविवार को आयोजित होने वाली एक दिवसीय विशाल जनसभा को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आयोजकों एवं समाजसेवियों द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

दो विशेष टीमों द्वारा घर-घर जनसंपर्क

आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। यह अभियान जाजनखेड़ी, गरेटी, दहिला, महिदपुर, कडेसरा, नई सराय, बीसौर, खजुरिया, मोहरी, बरखेड़ा, मूडरा, म्यापुर, कनारी चक्क, सुमेर, चक्क चिरौली, कनारी, करकिया, फरदाई, बागुलिया, ऊमरी, किरोदा, देरखा, सियार, कुरायला, अमरोद, बमनाबर तथा ईसागढ़ सहित 25 से अधिक गांवों में चलाया जा रहा है।

समाजसेवियों ने संभाली कमान

इस अभियान में वरिष्ठ समाजसेवी सुखराम बिजोले, गिर्राज सिंह, गोलू, बालकृष्ण महोबिया और कालूराम जाटव सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं कर्मठ कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। टीम के सदस्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं और 7 जून को परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता गगन मलिक होंगे मुख्य आकर्षण

इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता एवं धम्मदूत फिल्म के कलाकार गगन मलिक होंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर पार्क पिपरेसरा में होगा आयोजन

यह विशाल जनसभा डॉ. बी.आर. अंबेडकर पार्क, ग्राम पिपरेसरा, तहसील ईसागढ़, जिला अशोकनगर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा।

सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता, शिक्षा और जन-सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

क्षेत्रवासियों से अपील

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं जिलेवासियों से अपील करते की है कि वे समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करें।

  • रिपोर्ट: अशोकनगर ब्यूरो
  • संविधान समाचार न्यूज
  • “देश और समाज की हर बड़ी खबर”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!