“इंदौर में प्रतिभाओं का महाकुंभ! बैरवा समाज ने 74 होनहारों का किया भव्य सम्मान,
शिक्षा को बताया सबसे बड़ी ताकत"

इंदौर / MP – इंदौर में बैरवा समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 74 मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय आर.एन. बैरवा (आईएएस) की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

समारोह में मध्यप्रदेश बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बैरवा प्रतिभा सम्मान समिति के संचालक सदस्य फूलसिंह कुवाल बैरवा एवं अशोक डोहरे ने बताया कि परम श्रद्धेय आर.एन. बैरवा (आईएएस), सेवा निवृत्त अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर बैरवा समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह जाल सभागृह में आयोजित किया गया।
समारोह में मध्यप्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के 34, कक्षा 12वीं के 26 तथा 14 विशिष्ट प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित कुल 74 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागचंद बैरवा (प्रोफेसर, नई दिल्ली), किरण सिंह (सुपुत्री स्व. आर.एन. बैरवा, आईएएस), बाबूलाल तिलकर (राजदूत, राजस्थान सरकार – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ), ए.आर. सिंह (मुख्य अभियंता, भोपाल) रहे। मुख्य संयोजक कन्हैयालाल लोदवाल, रामकरण गोठवाल, डॉ. कैलाश जोनवाल तथा समिति के संचालक सदस्यों ने सभी प्रतिभाओं का स्वागत एवं सम्मान किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्व. आर.एन. बैरवा के प्रशासनिक कार्यकाल, समाज के प्रति उनके समर्पण, कार्यशैली एवं विकासशील विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रजनी भारती, डॉ. आर.एन. निहोरे, ओमप्रकाश जाटवा, महेन्द्र कुमार बुवे, दिलीप अखंड, रामअवतार निहोरे, अनूप कुमार मरमट, राजकुमार राजलवाल, नरेश टंडन, डॉ. हरिश आर्य, डॉ. अखिलेश लोदवाल, एन.के. बैण्डवाल, लक्ष्मीनारायण बरुआ, विजेन्द्र लोदवाल, बालकिशन कुन्हारे, रमेश गोमे एवं देवेंद्र बिटोलिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में रामकरण गोठवाल ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सटीक संचालन कमल बैरवा ने किया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ दिखाई दे रहा था। कई विद्यार्थियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब हर घर से शिक्षित और जागरूक युवा निकलेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, युवाओं की मेहनत और समाज की एकजुटता ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. देवांश टाटावत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का भी विशेष सम्मान किया गया

यह समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक अभियान था कि जिस समाज में शिक्षा का सम्मान होता है, वही समाज विकास की नई ऊँचाइयों को छूता है।
अगर हर समाज अपने होनहार बच्चों का इसी तरह सम्मान करे, तो आने वाली पीढ़ियाँ शिक्षा की ओर और अधिक प्रेरित होंगी।
आप भी इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाइए। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि हर युवा तक यह प्रेरणा पहुँच सके।
संविधान समाचार, के लिए इंदौर से राजकुमार भारतीय की खबर

