देशधर्म

मुहर्रम पर्व को लेकर हिण्डोरिया में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ताजियों की शहर गश्त, अखाड़ा प्रदर्शन और विसर्जन की तैयारियों पर हुई चर्चा

हिण्डोरिया (दमोह)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हिण्डोरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जामा मस्जिद के सदर नबाब खान, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर मुहम्मद शमीम, एम.एम. राही, शेख असीम, अल्ताफ खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बैठक में बताया गया कि 25 जून 2026 की रात्रि सभी ताजियों का नगर भ्रमण (शहर गश्त) कराया गया, जिसके बाद उन्हें अपने-अपने कदीमी स्थानों पर रखा गया। वहीं 26 जून 2026 की रात्रि सभी ताजिए और जहूरा झंडा चौक पर एकत्रित होंगे। अखाड़ा प्रदर्शन के पश्चात ताजियों एवं जहूरों का जमादार तालाब में विसर्जन किया जाएगा।

 

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने सभी नागरिकों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

 

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

  • सह संपादक हीरालाल भारतीय 
  • संविधान समाचार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!