टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

सुपरिटेंडिंग इंजीनियर डी.के. गाठे को दी गई गरिमामयी विदाई

सेवानिवृत्त एसई डी.के. गाठे का भव्य स्वागत एवं सम्मान, अधिकारियों ने सराहा योगदान

इंदौर, 31 मई। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीकेवीवीसीएल) इंदौर सिटी के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (एसई) पद से सेवानिवृत्त हुए इंजीनियर दिलीप कुमार गाठे का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, इंजीनियर्स एसोसिएशन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें सम्मानित किया।

इंदौर बायपास स्थित ब्लू लीफ होटल में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने श्री गाठे के दीर्घ सेवाकाल, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक अनूप कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता आर.सी. जैन तथा सुपरिटेंडिंग इंजीनियर डॉ. डी.एन. शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में इंजीनियर्स एसोसिएशन की पूरी टीम के साथ आरक्षित वर्ग संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह जयसिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख लोगों में जगदीश अस्थाया, पप्पू परमार, प्रवीण गायकवाड़, नामेश भौंडेकर, राजेश अनुरागी, अनिल ब्राह्मने, महेंद्र बार्डे, राजेंद्र मधुराज, दिलीप कुमार एवं सुनील कर्मा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्री डी.के. गाठे ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह को वह सदैव याद रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!