मोहर्रम: जामा कॉम्प्लेक्स तीन बत्ती वाले बाबा की सवारी शहर गश्त पर निकली, आज करबला घाट तक पहुंचे |
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा जुलूस, पारंपरिक रस्मों के साथ होगी गश्त

सागर। MP मोहर्रम के अवसर पर हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अ. (जामा कॉम्प्लेक्स तीन बत्ती वाले बाबा) की पारंपरिक सवारी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर गश्त पर निकली। मोहर्रम की 9वीं तारीख को निकली सवारी ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया और विभिन्न स्थानों पर सलामी दी।

सवारी शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास से शुरू होकर शनीचरी खिन्नी मार्ग, नंदकिशोर होटल, शनीचरी चबूतरा, प्राइवेट बस स्टैंड, टाउन हॉल, दरगाह शरीफ पीली कोठी, पीटीसी ग्राउंड, गोपालगंज, झंडा चौक, बंगाली काली तिराहा, बस स्टैंड, तीन मढ़िया, जामा कॉम्प्लेक्स, जामा मस्जिद कटरा, नमक मंडी और शुक्रवारी क्षेत्र सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। सभी धार्मिक रस्में पूरी करने के बाद सवारी की रुखसती की गई।
सवारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि मोहर्रम की 10वीं तारीख को शाम 5:30 बजे बाद नमाज-ए-असर सवारी पुनः मौनू बाबा के निवास से रवाना होगी। यह डिप्टी फर्स, झील बोट क्लब, तीन मढ़िया, बस स्टैंड और बकौली तिराहा होते हुए तिली रोड स्थित करबला घाट तक गश्त करेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में खिदमतदार और अकीदतमंद मौजूद रहे। आयोजन में जावेद भाई, शेख असलम, राजीव भाई, नरेंद्र सरदार, ओम चौरसिया, मोहम्मद आसिफ, इरशाद भाई, सलमान भाई, मोहम्मद सगीर, फारूक भाई, मोहम्मद इमरान, संजय रैकवार, लालू भाई, रुस्तम मकरानी, सोहेल मिर्जा, अर्श खान, अयान खान, अबुजर खान, अतीब खान, धीरज प्रजापति, सुहैल बाबा, अल्तमस खान, लकी खान सहित अनेक श्रद्धालु और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


