मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस परिवारों को SBI ने दिए 10-10 लाख के बीमा चेक

SBI की विशेष योजना बनी संकट की घड़ी में परिवारों का सहारा

ब्यूरो चीफ – अशोक अहिरवार

सागर। MP भारतीय स्टेट बैंक की विशेष पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत पुलिस कर्मियों को मिलने वाली मुफ्त जीवन बीमा सुविधा का लाभ चार दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला। विभिन्न बीमारियों के कारण 10वीं बटालियन मकरोनिया के चार पुलिसकर्मियों के निधन के बाद SBI की मकरोनिया, सिविल लाइन और यूनिवर्सिटी शाखाओं तथा पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा राशि स्वीकृत कराई।

 

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांकेतिक बीमा चेक प्रदान किए।

योजना के तहत स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद गौतम की पत्नी काजल गौतम, स्वर्गीय उप निरीक्षक श्रीनिवास सिंह की पत्नी रुक्मणी, स्वर्गीय प्रधान आरक्षक मनसुखलाल की पत्नी मुन्नी बाई और स्वर्गीय प्रधान आरक्षक करण बहादुर की पत्नी विमला देवी को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 10-10 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

पुलिस विभाग और SBI की इस पहल से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!