दमोह में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा
सांसद राहुल सिंह लोधी की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक

संभाग ब्यूरो- चीफ अशोक अहिरवार
दमोह। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयो।जित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी कर रहे हैं।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली जा रही है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, डीएफओ ईश्वर जरांडे, एएसपी सुजीत सिंह और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अर्जुन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।
बैठक के दौरान जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है।
संविधान समाचार, दमोह।


