शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार”— जन्मदिन पर राजकुमार जाटव का बड़ा संकल्प, पूरे मध्य प्रदेश में बांटेंगे निःशुल्क पुस्तकें |
अशोकनगर
अशोकनगर: ‘संविधान समाचार’ न्यूज़ चैनल के संपादक राजकुमार जाटव ने अपने 26वें जन्मदिन पर न केवल सेवा का उदाहरण पेश किया, बल्कि शिक्षा को लेकर एक बड़े मिशन का भी ऐलान कर दिया है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश “शिक्षित करो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपना जीवन मंत्र बनाने वाले युवा पत्रकार राजकुमार जाटव ने ग्राम सिंगाखेड़ी में बच्चों के बीच अपनी खुशियां बांटीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

वे वर्तमान में ‘संविधान चर्चा कोचिंग क्लासेस’ के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं। उनका मानना है कि जब सरकारें अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही हों, तब समाज के प्रबुद्ध जनों को आगे आकर मशाल थामनी होगी।
राजकुमार जाटव ने स्पष्ट कहा कि स्कूलों का बंद होना सीधे तौर पर गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर करने जैसा है। इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वे अपनी टीम और वरिष्ठ सहयोगियों राजकुमार जाटव केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में ही सक्रिय नहीं हैं, बल्कि वे ‘संविधान चर्चा कोचिंग क्लासेस’ का संचालन भी कर रहे हैं। इस कोचिंग के माध्यम से वे और उनकी टीम वरिष्ठ जनों के सहयोग से गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क संविधान और अन्य विषयों की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
इस नेक कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और शिक्षक अपना निस्वार्थ सहयोग दे रहे हैं। मुख्य सहयोगी शिक्षक एडवोकेट आकाश राज कौशल, इंजीनियर सूर्य देव जयसिंह, शिक्षक गिरदावल गौतम, राजबहादुर सिंह, शिक्षक ओमकार सिंह, गोयल सर, मनोज कटारिया, एच.पी. कौशल, नरेंद्र रायपुरिया, इजी. PM बौद्ध, सुरेश बागड़े, लव कुमार चावड़ीकर, एडवोकेट दिनेश अमन, हीरा लाल अहिरवाल, आर.पी. महरोत्रा , इजी निमेश भौंडेकर, मनोज कुमार जाटव , जितेंद्र सुमन, नारायण अहिरवार, और बबीता सूर्यवंशी, इजी. रचना सुमन एवं अन्य लोगों का सहयोग से क्लास चल रही है,
राजकुमार जाटव की इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और राजकुमार जैसे युवा इस दिशा में एक मिसाल पेश कर रहे हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सुधार की यह डगर कठिन जरूर है, लेकिन राजकुमार और उनकी टीम का हौसला बताता है कि वे रुकने वाले नहीं हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट, संविधान समाचार, मध्य प्रदेश।


