अशोकनगर: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, 5 शिक्षकों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी |
Shadora
अशोक नगर:- अशोकनगर में शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद शासकीय विद्यालयों में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिले के विकासखण्ड अशोकनगर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमोदा का है, जहाँ औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद पाए जाने पर 5 शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
निरीक्षण में खुली पोल, ताले में मिला विद्यालय…..जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय पर संचालित होने के बजाय पूरी तरह बंद पाया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले, जिसे शासन और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों का गंभीर उल्लंघन माना गया है।
इन शिक्षको को थमाया नोटिक:- कर्तव्य में लापरवाही बरतने और विद्यालय को स्वेच्छा से बंद रखने के आरोप में निम्नलिखित शिक्षकों को ‘कारण बताओ’ (Show Cause Notice) जारी किया गया है:
उत्तम सिंह रघुवंशी (माध्यमिक शिक्षक , सोमलता पंथ (उच्च श्रेणी शिक्षक) , रवि कुमार साहू (माध्यमिक शिक्षक , शरीफ खान मंसूरी (प्राथमिक शिक्षक, रीना जैन (प्राथमिक शिक्षक)
होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही…. IAS (आदित्य सिंह) द्वारा जारी सूचना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों का यह कृत्य शासकीय सेवा के प्रति स्वेच्छाचारिता और गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह म.प्र. सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत एकपक्षीय कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही से जिले के अन्य विद्यालयों और शैक्षणिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि शैक्षणिक कार्य में किसी भी प्रकार की रुचि न लेना या लापरवाही बरतना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।