महिला समूह चलाने वाले युवक की पत्थरों से कुचली हुई मिली लाश, हत्या की संभावना,जांच में जुटी पुलिस.
दमोह

संविधान समाचार न्यूज दमोह से अशोक अहिरवार की खबर
दमोह. जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सगोनी खुर्द में एक अज्ञात युवक की लाश पत्थरों से दबी हुई मिलने की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टता जांच प्रारंभ कर दी है। जैसे ही पुलिस को लाश की खबर मिली तत्काल पहुंचकर शिनाख्त की तो पता चला कि महिला समूह चलाने वाले युवक विनोद पिता गोपी प्रसाद अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी कुड़ई पटेरा निवासी की है.विनोद की लाश पत्थरों से दबी हुई मिली। विनोद महिला समूह चलाता था पटेरा से मंगलवार की शाम निकला था,

जो बुधवार की सुबह परिजनों की बातचीत न होने पर परिजनों को संदेह हुआ और वह चौकी इमलिया पहुंचे और इमलिया पुलिस को सूचित कर तलाश किया.इस दौरान एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर तत्परता की गई, जहां युवक की पत्थर पटक कर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है. फिर हाल मौके पर तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, फिंगरप्रिंट, अरविंद सिंह थाना प्रभारी तेजगढ़, चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ के अलावा पुलिस ने पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है और हत्या क्यों हुई है कैसे हुई है. इसकी बारीकी से जांच पड़ताल पुलिस कर रही है.
