आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने किया सोशल मीडिया सेल का विस्तार
सौरव अहिरवार नियुक्त, गुना के जिला मीडिया प्रभारी

गुना। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर साहब कांशीराम की विचारधारा “बहुजन हिताय–बहुजन सुखाय” को मजबूती से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संगठनात्मक स्तर पर लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी के सोशल मीडिया सेल का विस्तार करते हुए सौरव अहिरवार को जिला मीडिया प्रभारी, जिला गुना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को विश्वास ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा है कि सौरव अहिरवार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सच्ची निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी से अपेक्षा जताई गई है कि वे जिले में संगठन को मज़बूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने सौरव अहिरवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।