भोपाल: आरक्षित वर्ग अधिकारी/कर्मचारी संघ ने नवागत मुख्य महाप्रबंधक का किया स्वागत भोपाल, 18 फरवरी 2026।
भोपाल में विद्युत मंडल संघ सक्रिय, नए प्रबंधन से समन्वय पर जोर

भोपाल:- म.प्र. विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी/कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 4865) भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य क्षेत्र कंपनी के नवागत मुख्य महाप्रबंधक राकेश शर्मा (मानव संसाधन एवं प्रशासन) से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही मध्य क्षेत्र कंपनी के नवागत प्रबंध संचालक के साथ संगठन की बैठक आयोजित करेंगे।
बैठक के माध्यम से संगठन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
सामान्य मुलाकात के दौरान प्रांतीय संगठन सचिव मनमोहन पनिका, भोपाल रीजन अध्यक्ष सी.पी. गोलाइत, जिला भोपाल अध्यक्ष एवं फास्ट ट्रैक एक्शन कमेटी के सदस्य कैलाश चौधरी, कृष्णा कुमार इडपाची, राजेश ठाकुर, जिला भोपाल सचिव श्री राजरतन मेश्राम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संवाद और सहयोग की भावना को मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

