Educationखेलमध्य प्रदेश

युवा शक्ति और खेल प्रतिभा को मिला नया संकल्प, एकलव्य विश्वविद्यालय में ‘युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया संवाद’ का जीवंत प्रसारण

एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में 27 अगस्त 2026 को ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘खेलो इंडिया संवाद’ पर आधारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में एकलव्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. पवन कुमार जैन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, पीजी कॉलेज दमोह के एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र चौधरी, सह निदेशक खेल विभाग दमोह शेख उल्ला खान, एपीएस माय भारत से तेज खान, युवा समन्वयक खेल विभाग शैलेन्द्र चौधरी सहित हॉकी कोच आजम खान एवं राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी नील चौधरी और हिमांशु अहिरवार उपस्थित रहे।

इसके अलावा एनसीसी-एनएसएस अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. मोनिका पटेल और सचिन शर्मा सहित एनएसएस स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया। संबोधन में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए खेलों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया गया।

विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा पहचानने, नियमित अभ्यास करने और राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश

विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।

‘युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जैन ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • दमोह से संवाददाता
  • हीरालाल भारतीय की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!