मध्य प्रदेश

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित

संपादक – राजकुमार भारतीय

अशोक नगर – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर  सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 09 सितम्बर 2026 को अभिभाषक कक्ष, अशोकनगर में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला न्यायाधीश  सुनील कुमार कौशिक, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  मनीष अनुरागी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री चंद्रशेखर साहू, सचिव अधिवक्ता संघ  रामनिवास शर्मा, विद्वान वरिष्ठ अधिवक्तागण, जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा, अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य से राहुल मिश्रा, मीडिया प्रभारी दुर्गेश जाटव, एड उमेश यादव एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्तागण शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अध्यक्ष द्वारा बार को अवगत कराया गया कि इस बार पुराने बिजली विभाग से संबंधित प्रकरणों को सफलतापूर्वक निराकृत कर दिया गया है, और उपस्थित अधिवक्तागण से अपील की गई कि वे अपने-अपने पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रेरित करें, जिससे लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण हो सके। जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा कुछ समस्याओं के ऊपर प्रकाश डाला गया जिनका  नोडल ऑफिसर  सुनील कुमार कौशिक ने निराकरण कर दिया। सचिव द्वारा उपस्थित अधिवक्ता गणों से यह अनुरोध किया गया कि वह अधिक से अधिक सम्मिलित होकर नेशनल लोक अदालत का लाभ सभी आमजन को प्रदान करें। माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की निर्देशानुसार गठित खंडपीठों के सदस्य गणों से निवेदन किया गया कि वे पूर्ण दिवस बैठकर लोक अदालत का लाभ प्रदान करें, साथ ही आए पक्षकारों को लाभ प्रदान करवाने में सहयोग करें।

 

बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा भी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। समस्त करवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग मीडिया प्रभारी दुर्गेश जाटव एडवोकेट द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!