मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 4.20 लाख का मशरूका जब्त

नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा

MP दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध “ऑपरेशन क्लीन” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कुम्हारी थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक जावा कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी-21-जेडजे-6649) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

 

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये, मोटरसाइकिल की कीमत 2 लाख रुपये तथा मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 4 लाख 20 हजार रुपये बताया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरमुन्दर पिता इंताश पारदी (22 वर्ष) एवं निटी पिता बर्फ सिंह पारदी (26 वर्ष) निवासी ग्राम हरदुआ, थाना कुठला, जिला कटनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडेय, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक महेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रामबहादुर, रामकिशोर, सूर्यकांत पांडेय, संजय पाठक, आरक्षक राजेश, बलवंत तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, सौरभ टंडन और आरक्षक मयंक दुबे शामिल रहे।

  • संविधान समाचार 
  • संभाग ब्यूरो चीफ: अशोक अहिरवार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!