कैंट पुलिस की तत्परता से मिला गुमशुदा नाबालिग, परिजनों को सकुशल सौंपा
सुबह 6 बजे घर से लापता हुआ था बहरिया निवासी नाबालिग

सागर। सागर जिले की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बच्चे को खोजकर उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। पुलिस की इस संवेदनशील और सक्रिय कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बहरिया निवासी एक नाबालिग लड़का आज सुबह करीब 6 बजे अपने घर से कहीं चला गया था। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही सागर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में थाना कैंट प्रभारी रोहित डोंगरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भी मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार खोजबीन की।
सक्रिय पुलिसिंग, सतर्कता और मुखबिर तंत्र की मदद से कैंट पुलिस ने कुछ ही समय में गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित तलाश कर लिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से कैंट पुलिस ने संवेदनशील एवं जनहितैषी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिजनों ने बच्चे को सकुशल वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
- संविधान समाचार
- दमोह मध्य प्रदेश
- संवाददाता – अशोक अहिरवार

