Uncategorized

जयंती के अवसर पर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्य और अहिंसा की शपथ समारोह का आयोजन ,

Ashoknagar

मध्यप्रदेश शासन के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को गांधीजी की जयंती के अवसर पर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्य और अहिंसा की शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु राजेश द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

प्राचार्य मैडम ने गांधी के विचारों जैसे मानव सेवा एवं देश सेवा के महत्व को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया। तदोपरांत इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीना वसुनिया द्वारा विद्यार्थियों को गांधीजी के दो महत्वपूर्ण शस्त्र सत्य और अहिंसा पर जोर देते हुए, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार में इसके महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। एवं ज्योति चन्देरिया, देविका जाटव रंगोली बनाई गई, राघव ने गांधी जी के अहिंसा पर विचार रखे तत्पश्चात प्राचार्य महोदया द्वारा जीवन में सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाने की शपथ दिलायी गई, इसके बाद जनमानस को जागरूक करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा सत्य चोलने, अहिंसा अपनाने पर एक सफल रैली का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. दीक्षा भट्ट,डॉ.जे.पी. अहिरवार, डॉ. रेखा शर्मा, जितेंद्र ओझा, डॉ. अनसिंह चौहान, मनोज सक्सेना, निहाल साध, अरविंद कौशिक, शिवशेवक चौधरी, डॉ.विशाल नरवरिया, डॉ. चंद्रशेखर जाटव,देवेन्द्र बघेल एवं महाविद्यालय के स्टाफ सहित 85 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और अंत में अनुज रघुवंशी, द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!