बहुजन समाज पार्टी का अशोकनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन |
Ashoknagar
बहुजन समाज पार्टी का अशोकनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन,

अशोकनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई अशोकनगर के तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2025 को, जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अनिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध देशद्रोह प्रकरण के तहत कड़ी धाराओं में वृद्धि कर दो दिवस के भीतर जेल भेजने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इंजी. मुकेश अहिरवार, जिला अध्यक्ष, बसपा, अशोकनगर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दामोदर प्रसाद अहिरवार , जिला प्रभारी, बसपा, अशोक नगर उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी
विरोध प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनमें बाबूलाल दैलवारा , टी. आर. भंडारी , चंपालाल , एड. वीरेंद्र सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष), मथुरा लाल अहिरवार (जिला सदस्य), रामवीर सिंह , कन्हैयाराम , मा. भीकम सिंह अहिरवार (विधानसभा अध्यक्ष चंदेरी), जयराम अहिरवार (विधानसभा अध्यक्ष मुंगावली), रघुराज सिंह अहिरवार (विधानसभा अध्यक्ष अशोकनगर), बलवीर सिंह रजक (विधानसभा प्रभारी अशोकनगर), भारत सिंह अहिरवार (विधानसभा प्रभारी मुंगावली) और शैतान सिंह अहिरवार (नगर अध्यक्ष अशोकनगर) तथा. पप्पू अहिरवार (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोकनगर) शामिल थे। जिले की समस्त विधानसभा एवं सेक्टर इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस विरोध प्रदर्शन में पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। विरोध प्रदर्शन के समापन पर, सभी पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजी. मुकेश अहिरवार द्वारा की गई। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
