संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर पारकना में आयोजन,
रविदास जयंती पखवाड़ा मनाया गया

अशोकनगर | मुंगावली | 8 फरवरी 2026
भारतीय बौद्ध महासभा जिला अशोकनगर (मध्यप्रदेश) के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पारकना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रविदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत श्री रविदास मंदिर के पास संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे प्रसादी वितरण से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंतेजी विश्व ज्योति (खिरिया-अशोकनगर), भंतेजी नाग मित बोधी (खोरीबरी) एवं श्री श्री 1008 आचार्य लालदास (पुजारी, लाल पठार बासौदा) रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं।
विशेष अतिथि के रूप में कवि प्राणपेहारी (जेल पुलिस, अशोकनगर), संदीप चौधरी, मनोज भारतीय (पिपरई), शिवराज अहिरवार (उपाध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा अशोकनगर), राकेश बैरसिया (पत्रकार, चंदेरी), टीकाराम अहिरवार एवं सुरेशकुमार अहिरवार (वरिष्ठ नेता बीएसपी), राजेश कौशिक (पत्रकार, मुंगावली), दिनेश अहिरवार (युवा नेता, बरी) तथा रोहित अहिरवार (युवा नेता, मुंगावली) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी एवं कवि संग्रामसिंह अहिरवार (तहसील अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा अशोकनगर) ने किया। आयोजन में ग्राम पारकना के सरपंच कलंदरसिंह यादव का विशेष सहयोग रहा।
समिति के अध्यक्ष बलराम अहिरवार, उपाध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार, सचिव काशीराम अहिरवार, निर्माता बालचंद अहिरवार, संयोजक आशाराम अहिरवार, लेखपाल आकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा।
