क्राइममध्य प्रदेशराज्य

शिवपुरी में सरपंच के बेटे पर घातक हमला, सरकारी जमीन विवाद ने ली जान

पावर हाउस की जमीन पर कब्जा, विरोध में युवक को तलवार-कुल्हाड़ी से काट डाला

संविधान समाचार:- शिवपुरी से विशेष रिपोर्ट

शिवपुरी। जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव में बिजली पावर हाउस के लिए चिन्हित सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में सरपंच Shivpuriके बेटे युधिष्ठिर यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष) की तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में सरपंच राजेंद्र यादव सहित दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मजदूर लेने गए थे, घेरकर हमला

जानकारी के मुताबिक सरपंच राजेंद्र यादव सुबह करीब 8:30 बजे अपने बेटे युधिष्ठिर के साथ बाइक से सिमला पुरबा आदिवासी मोहल्ले मजदूर लेने गए थे। वीरन आदिवासी के घर के सामने बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपियों ने ट्रैक्टर से उनकी बाइक कुचल दी। विरोध करने पर कथित रूप से कप्तान यादव, सतेंद्र, कमला बाई और रामू यादव हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने युधिष्ठिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव में आए सरपंच और अन्य लोग भी घायल हो गए।

पावर हाउस के लिए चिन्हित थी जमीन

बताया जा रहा है कि गांव में बिजली सुविधा के लिए पावर हाउस बनाने हेतु जिस सरकारी जमीन को चिन्हित किया गया था, उस पर आरोपियों का कब्जा था। इसी को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा हटाने की कोशिश के बाद विवाद बढ़ गया।

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमीन विवाद बन रहे हत्या की वजह

शिवपुरी जिले में जमीन से जुड़े मामलों में लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर पिछोर क्षेत्र को लेकर पहले भी कई बार विवाद और झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!