दमोह के बमनी के पास तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत, चार गंभीर घायल
गुजरात से जौनपुर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा

दमोह। MP :- जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में संतोष विश्वकर्मा (24 वर्ष) और शिवानी विश्वकर्मा (14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूजा विश्वकर्मा, संगम विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग गुजरात से उत्तर प्रदेश के जौनपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बमनी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस चालक पप्पू अहिरवार एवं EMT संदीप चौरसिया मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना पर कुम्हारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
संविधान समाचार / रिपोर्टर :- अशोक अहिरवार