नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, हटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

संविधान समाचार। दमोह
दमोह जिले के हटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
📰 विस्तार
दमोह जिले के हटा क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना के बाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे मामले में हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता और सतर्कता का परिचय दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू की और लगातार दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
ऐसी ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए संविधान समाचार के साथ।
संविधान समाचार | संवाददाता अशोक अहिरवार की खबर


