धर्ममध्य प्रदेशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम नकटी में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विचार गोष्ठी संपन्न, भव्य अनावरण की तैयारी

सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

संविधान समाचार:नकटी (दमोह)

खबर: विस्तार

ग्राम नकटी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों—समानता, न्याय और शिक्षा—को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राज किशोर अहिरवार ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष भबूदी अहिरवार, सचिव नत्थू प्रणामी, इमरतलाल, ननवा लोकन, कोमल शिक्षक, गोलू उपाध्याय (बीडीसी सदस्य), आपदा ग्राम पंचायत सरपंच, नेतराम पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत नकटी), डॉ. हीरालाल हिंडोरिया, भूपेंद्र बौद्ध हिंडोरिया सहित आसपास के ग्रामों के जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को जागरूक करने और समान अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उनके विचारों को जीवंत बनाए रखने के लिए ग्राम नकटी में उनकी प्रतिमा की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक के दौरान प्रतिमा स्थापना हेतु स्थान चयन, निर्माण कार्य, आर्थिक सहयोग और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर प्रतिमा स्थापना में तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा जल्द ही तिथि निर्धारित कर बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बैठक का सफल समापन किया गया। इस आयोजन से ग्राम नकटी एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और सामाजिक एकता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!