Educationमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

रीवा कलेक्टर का कन्या छात्रावास में औचक निरीक्षण, छात्राओं की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश |

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्राओं से किया सीधा संवाद

रीवा / MP रीवा में पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर के अचानक छात्रावास पहुंचने से वहां हलचल का माहौल बन गया, लेकिन उन्होंने छात्राओं से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने छात्राओं से कहा कि उनके माता-पिता ने उन पर भरोसा कर उन्हें पढ़ने भेजा है, इसलिए मेहनत और अनुशासन के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

संवाद के दौरान छात्राओं ने छात्रावास में शौचालय मरम्मत, पानी की नियमित सप्लाई और खिड़कियों में जाली लगवाने जैसी समस्याएं सामने रखीं। इस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने छात्रावास परिसर में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा की, ताकि छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक अनिल दुबे और डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन भी मौजूद रहे।

संविधान समाचार की विशेष खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!