24 मई 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ l
इंदौर में बसपा की बड़ी बैठक, सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद देने की तैयारी*

इंदौर MP :- बहुजन समाज पार्टी द्वारा इंदौर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इंदौर के गांधीहॉल परिसर स्थित अभिनव कला सभागृह में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर “जय भीम”, “जय संविधान” और “जय कांशीराम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिपल
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय स्टेट कॉर्डिनेटर मुकेश अहिरवार एवं धीरेंद्र निराला (जोन प्रभारी इंदौर रहे.
मुकेश अहिरवार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में जमीन पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की जरूरत है और संगठन में उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी दी जाए जो लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर जिले की लोकल बॉडी को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। इसके बाद जो कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें संगठन में पद की नियुक्ति दी जाए।
बैठक में युवाओं की भागीदारी को लेकर भी बड़ा फैसला सामने आया। नेताओं ने कहा कि इंदौर जिले के संगठन में युवाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी जाए, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत किया जा सके।
वहीं निराला ने कहा जिले कि जिले में संगठन विस्तार का कार्य लगातार जारी है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।
सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज की आवाज को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया..
बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष गौतम जामनिक ने की।
बैठक में जिला स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं शहर अध्यक्ष राजेन्द्र अहिरवार,सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 23 मई को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा राजाराम इंदौर पहुंचेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे। इससे पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जिला और शहर इकाई को दिए गए हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने बसपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया।

