भोपाल में विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग कर्मचारी संघ की त्रैमासिक बैठक संपन्न*
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई रणनीति |

*भोपाल – मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की, जहां भोपाल में आयोजित त्रैमासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
भोपाल स्थित संगठन के प्रांतीय कार्यालय में सोमवार को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जय सिंह ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, कर्मचारियों पर हो रहे शोषण और अत्याचार के मामलों तथा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जय सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.एस. महतो, प्रांतीय महासचिव डी.डी. रामटेके, प्रांतीय सचिव सत्यशील भीमटे, प्रांतीय संगठन सचिव मनमोहन पनिका, उपाध्यक्ष एस.के. डेहरिया, भोपाल जिला अध्यक्ष कैलाश चौधरी, इंदौर जिला अध्यक्ष संजय खरात तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अस्ताया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष कुलदीप खांडेकर, संदीप राहंगडले, गंगाधर सेंद्रे, गांधी सिंह धुर्वे, सत्यनारायण चंदन और राजरतन मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।
संविधान समाचार के लिए राजकुमार भारतीय, की खबर

