विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई रफ्तार, विधायक प्रदीप लारिया ने चितौरा और पामाखेड़ी में बांटी नि:शुल्क साइकिलें
सागर: विधायक प्रदीप लारिया ने चितौरा और पामाखेड़ी के विद्यार्थियों को बांटी नि:शुल्क साइकिलें

MP सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितौरा एवं पामाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शासन की नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया।
इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विधायक लारिया ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज़ के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सरपंच, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- संविधान समाचार
- सागर संभाग
- ब्यूरो चीफ अशोक अहिरवार


