सखी चेम्बर और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के मंच से शामली के उद्यमियों को नई राह
सरकारी विभागों और PSU में विक्रेता बनने की प्रक्रिया समझाई

UP ब्यूरो चीफ – योगेंद्र सिंह अम्बेडकर
जनपद शामली में दिनांक 19-8-2026 को गुरु रविदास धर्मशाला में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम, सरकारी खरीद से लेकर बैंक ऋण और उद्योग योजनाओं तक की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
शामली। जनपद शामली में सखी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन (एससीसीआईएफ) एवं राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 19 अगस्त 2026 को रविदास धर्मशाला, शामली में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उद्यमियों को सरकारी ई-बाजार के माध्यम से सरकारी खरीद, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विक्रेता पंजीकरण, बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित योजनाओं तथा सार्वजनिक खरीद नीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।
सरकारी खरीद में भागीदारी का बताया तरीका
विशेषज्ञों ने उद्यमियों को सरकारी ई-बाजार के माध्यम से सरकारी विभागों को उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़ने तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग लेने की जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक ऋण, वित्तीय सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कारोबार को आगे बढ़ाने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में उद्यमियों ने अपने व्यवसाय से जुड़े विभिन्न प्रश्न विशेषज्ञों के सामने रखे, जिनका मौके पर समाधान किया गया। व्यवसाय विस्तार और नए बाजारों से जुड़ने के अवसरों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
उद्योग, बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र के विशेषज्ञ रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी रितिका गुप्ता, आरसीटी के निदेशक अमित रस्तोगी, पंजाब नेशनल बैंक के मोहन किशोर, बैंकिंग विशेषज्ञ राहुल जैन, सरकारी ई-बाजार विशेषज्ञ राहुल बिंदुसार, एनएसएसएचओ प्रमुख ए.के. श्रीवास्तव, आईओसीएल के महाप्रबंधक त्रिपाठी जी, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार और चार्टर्ड अकाउंटेंट लाभांशु जी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन पति ने सहभागिता की।
सखी चेम्बर की टीम ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में सखी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाउंडेशन की ओर से हेमलता , ललिता , शिखा सैनी, पी.के. आजाद, यादराम लाल, कर्मवीर, रविन्द्र, एडवोकेट निरवेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, बबलू सिंह और प्रज्जुअल सिंह, सखी चेम्बर के मीडिया इंचार्ज योगेन्द्र सिंह अम्बेडकर सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
सखी चेम्बर की टीम ने कार्यक्रम में आए उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं एवं व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने में सहयोग किया।
उद्यमियों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में उद्यमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित उद्यमियों ने सरकारी खरीद, बैंकिंग सुविधाओं, उद्योग योजनाओं और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी जानकारी को उपयोगी बताया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को सशक्त बनाना, नए अवसरों से जोड़ना, कारोबार का विस्तार करने में सहयोग देना और उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, आगरा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा सखी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन की इस पहल को शामली के उद्यमियों को सरकारी खरीद, वित्तीय सहायता और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अधिकारियों, विशेषज्ञों, सहयोगी संस्थानों, सखी चेम्बर की टीम तथा प्रतिभागी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।

