28 सितंबर की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बैठक, प्रबंधन ने संगठन को बुलाया
हड़ताल से पहले प्रबंधन ने संगठन को बातचीत के लिए बुलाया

इंदौर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर कंपनी प्रबंधन ने संगठन के साथ बैठक निर्धारित की है।
संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मार्च 2026 में मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद संगठन की ओर से मांगों पर चर्चा और समाधान के लिए लगातार स्मरण कराया जाता रहा, लेकिन द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो सकी।
अब प्रबंध निदेशक, पश्चिम क्षेत्र द्वारा 28 सितंबर को संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए समय दिया गया है। संगठन को उम्मीद है कि बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक को देखते हुए संघ ने फिलहाल 28 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित रखने की बात कही है। संगठन का कहना है कि यदि मांग पत्र में शामिल समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो कर्मचारी आगे आंदोलन का निर्णय ले सकते हैं।
- —संविधान समाचार
- संपादक – राजकुमार भारतीय
