रायपुर करचुलियान में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, निकाला गया कैंडल मार्च

रीवा। जिले के रायपुर करचुलियान क्षेत्र में भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च थाना रायपुर करचुलियान के सामने से प्रारंभ होकर जनपद पंचायत परिसर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बिहार में हुई घटना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि समाज और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति को आतंकवादी नहीं बल्कि क्रांतिकारी के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने भरत तिवारी के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि यदि मामले में न्याय नहीं मिला तो जनआंदोलन और तेज हो सकता है। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं मौन धारण करने के साथ हुआ।
- रिपोर्ट: विकास पाठक
- संविधान समाचार

