Healthमध्य प्रदेश

अमरोहा जिला अस्पताल में 32 क्लबफुट बच्चों का निःशुल्क उपचार, अनुष्का फाउंडेशन की पहल बनी उम्मीद की किरण

जिला अस्पताल में आयोजित हुआ क्लबफुट सहायक पर्यवेक्षण कार्यक्रम

अमरोहा | संविधान समाचारAmroha

  • संवाददाता: योगेश अंबेडकर UP 

अमरोहा जिला अस्पताल में शनिवार को क्लबफुट (टेढ़े पैर) से प्रभावित बच्चों के लिए सहायक पर्यवेक्षण एवं विशेष उपचार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 32 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया गया।

 

इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ए.के. भंडारी ने समय पर उपचार के महत्व पर जोर देते हुए अनुष्का फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के प्रयासों से कई बच्चे अब अपने पैरों पर चलने लगे हैं, जो परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

शिविर में अलीगढ़ से आए अनुष्का फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तुफैल अहमद सिद्दीकी ने डॉ. कामेंद्र के साथ मिलकर 32 क्लबफुट मरीजों का निःशुल्क इलाज किया।

 

विशेषज्ञों ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात विकार है, जिसमें बच्चे के पैर जन्म के समय अंदर की ओर मुड़े होते हैं। यह समस्या लगभग हर 800 नवजात शिशुओं में से एक को प्रभावित करती है। यदि समय पर उपचार शुरू हो जाए तो बच्चे सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

 

यह उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरोहा जिला अस्पताल में क्लबफुट क्लिनिक प्रत्येक शनिवार को कमरा नंबर-10 में संचालित होता है, जहां प्रभावित बच्चों को निःशुल्क उपचार और नियमित फॉलो-अप की सुविधा दी जाती है।

 

स्वास्थ्य विभाग, आशा, एएनएम एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही माता-पिता की नियमित काउंसलिंग भी की जा रही है, ताकि उपचार प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

 

कार्यक्रम में अनुष्का फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर विशाल सक्सेना, नाजिम अली, प्लास्टर तकनीशियन विकास, अदनान कुमार तथा ओटी तकनीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!