बिलासपुर में खौफनाक वारदात: ‘Block’ करने की मिली मौत की सजा!

छत्तीसगढ़ : – बिलासपुर में एक ऐसी घटना घटी है जिसने डिजिटल दुनिया के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज एक मोबाइल नंबर ‘ब्लॉक’ करने की वजह से एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
📍 जगह: सिविल लाइन थाना क्षेत्र, बिलासपुर।मृतक: कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष), जो कि एक बीजेपी नेता के भतीजे बताए जा रहे हैं।
आरोपी: रोशनी सूर्यवंशी (22 वर्ष), इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती।
क्या है पूरी कहानी?… करीब 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई ये दोस्ती प्यार में बदली।
हाल ही में दोनों के बीच अनबन हुई, जिसके बाद कामता ने रोशनी का नंबर ब्लॉक कर दिया और बात करना बंद कर दिया।
इसी बात से भड़की रोशनी मंगलवार को कामता के कमरे पर पहुंची। वहां दोनों के बीच फोन दिखाने और अनब्लॉक करने को लेकर तीखी बहस हुई।
गुस्से में आकर रोशनी ने चाकू निकाला और कामता के सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान कामता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
[Police Action]। पुलिस ने आरोपी युवती रोशनी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती पहले से ही हत्या के इरादे से चाकू लेकर पहुंची थी।

