पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट में पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दमोह MP :- जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना पटेरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 166/26 में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पटेरा पुलिस ने विवेचना के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
- – जितुन जाला, पिता बालेश्वर जाला, उम्र 25 वर्ष
- – प्रिया क्रान्ति जाला, पिता बालेश्वर जाला, उम्र 19 वर्ष
- – वृदावति कलता, पिता प्रमोद कलता, उम्र 30 वर्ष
शामिल हैं। तीनों आरोपी टिलाटींगा, थाना मुनुमुण्डा, जिला बौद्ध, राज्य उड़ीसा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.पी. अहिरवार, आरक्षक नीतेश, आरक्षक गब्बर सिंह राजपूत, आरक्षक सुरेश लोधी, महिला आरक्षक रानी एवं सायबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है और अपराधियों को सख्त संदेश मिला है।
संविधान समाचार न्यूज के लिए दमोह से विशेष रिपोर्ट।
