प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने सुनीं आमजन की समस्याएं
जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी,

रीवा | संविधान समाचार | संवाददाता: नंदन सिंह
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में रीवा संभाग के कमिश्नर शैलेंद्र सिंह आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं।
कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आवेदनकर्ता अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने सभी आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, पेंशन, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- प्रदेश सरकार की जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। रीवा संभाग में आयोजित यह साप्ताहिक जनसुनवाई लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

