इंदौर से बड़ी खबर: 14 वर्षीय छात्र को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका, थाने में FIR दर्ज
स्कीम नंबर 51 से 14 साल का हेमन्त उर्फ विनय लापता

इंदौर। शहर के स्कीम नंबर 51 क्षेत्र से एक 14 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 5 मार्च 2026 को शाम करीब 4:15 बजे 14 वर्षीय हेमन्त उर्फ विनय (पिता – बलवीर सिंह) निवासी स्कीम नंबर 51, इंदौर घर से यह कहकर निकला था कि वह कोचिंग जा रहा है। बाद में पता चला कि उस दिन कोचिंग बंद थी। बताया गया कि हेमन्त ने अपने छोटे भाई से कहा था कि वह घर से कॉपी लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिवार ने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो उसकी मां ने मकान मालकिन पूजा चौहान के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
एफआईआर में बच्चे का हुलिया भी बताया गया है। हेमन्त की उम्र 14 वर्ष, रंग गोरा, शरीर दुबला-पतला, चेहरा गोल, आंखें काली और बाल काले बताए गए हैं। घटना के समय उसने स्काई ब्लू रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था।
- परिजनों का कहना है कि उनके नाबालिग बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। - 📍 संपर्क पता (Contact Address):
- स्कीम नंबर 51, पुलिस चौकी के पास,
- इंदौर, मध्य प्रदेश
- 📞 संपर्क नंबर:
- 9630520080
- 9098002551