रेलवे कर्मचारियों ने पेश की मिसाल: इंदौर स्टेशन पर अंबेडकर जयंती पर सेवा भाव
रेलवे कर्मचारियों ने सेवा भाव दिखाते हुए यात्रियों को कराया निःशुल्क भोजन-पानी |

📍 इंदौर। MP
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, इंदौर शाखा द्वारा इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से बाबा साहेब की जन्मस्थली पर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए निःशुल्क ठंडे पानी, शरबत एवं भोजन की व्यवस्था की गई। यह सेवा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लगातार जारी रही, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर धार से आए आदिवासी सांस्कृतिक मंडली ने शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और यात्रियों का भरपूर मनोरंजन किया।https://youtu.be/LQrSSsGezDo?si=Z-l19jrwlZuSr8AG
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई, जिसके पश्चात इंदौर ARO श्री हरिराम मीणा सर द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बाबा साहब के संघर्षो को याद किया
माल्यार्पण करने वालों में ARO श्री हरिराम मीणा सर ,ACM श्री वसंत कुमार नायर सर, इलेक्ट्रिकल विभाग AE श्री संदीप कांबले साहब,CMI श्री सतीश वर्मा सर,WLI श्री रमेश मीणा जी, इलेक्ट्रिकल विभाग SSE श्री हंसराज मीणा सर, श्री प्रियेश अरिहा सर, श्री संदीप जरेड़िया सर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों—समानता, शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। इस सफल आयोजन में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत मे एसोसिएशन की टीम ने सभी रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों को आभार व्यक्त करा जिसमें प्रमुख थे मयूर सिंह,आकाश जारवाल,नितिन बरुआ,रविन्द्र दिवान,राहुल मिमरोट,हरिओम मीणा,हजारीलाल जी, महेन्द्र बरुआ जी, अनिल गोहिल जी, राहुल खोवाल जी, दीपक एम.,रविन्द्र राणे जी, गिरजाशंकर जी, विनोद सुलानिया जी, मनराज मीणा जी, दिनेश महेरा जी, राहुल महेरा जी, हेमंत टेटवाल जी,राहुल गोगड़े जी एवं समस्त रेल कर्मचारी/अधिकारीगण
