मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

रात्रिकालीन जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

फतेपुर ग्राम पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम, मौके पर कई समस्याओं का हुआ निराकरण

दमोहMP पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के नेतृत्व में थाना मगरोन की चौकी फतेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेपुर में रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया गया

पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय और मजबूत होगा।

कार्यक्रम में थाना मगरोन पुलिस स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान समाचार / रिपोर्ट अशोक अहिरवार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!