दमोह कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद

दमोह, 1 जुलाई। दमोह कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल डायमंड पार्क से चोरी हो गई थी। वहीं 26 जून 2026 को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 30 जून को संदेह के आधार पर निशांक विश्वकर्मा, हर्ष विश्वकर्मा और सुनील उर्फ लोचन ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान निशांक विश्वकर्मा और हर्ष विश्वकर्मा ने डायमंड पार्क से होंडा ड्रीम योगा तथा सागर के संजय ड्राइव क्षेत्र से हीरो आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ठाकुर ने सिंचाई कॉलोनी से हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069), हीरो एच.एफ. डीलक्स (MP 15 MX 8550) और हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) बरामद कर जब्त कर ली हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सहित कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- संविधान समाचार
- संभाग ब्यूरो चीफ – अशोक अहिरवार

