Uncategorizedमध्य प्रदेश

रेलवे जीएम के सामने कर्मचारियों की समस्याएं, SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

SC/ST कर्मचारियों से जुड़ी नीतियों के प्रभावी पालन की मांग

इंदौर। रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन ने रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पांडे के इंदौर आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन उन्हें सौंपा।

ज्ञापन में रेलवे आवास की समस्या, कर्मचारियों की कमी, म्यूचुअल ट्रांसफर के बाद समय पर रिलीव नहीं किए जाने, एससी/एसटी कर्मचारियों से जुड़ी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। एसोसिएशन ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।

 

इस अवसर पर मयूर सिंह, नितिन बरुआ, रविन्द्र दीवान, धनराज बैरवा, राहुल मीमरोट, शुभम जिनवाल, आकाश जारवाल, राहुल खोवाल, हरिओम मीणा सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

एसोसिएशन ने कहा कि वह भविष्य में भी रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।

संविधान समाचार के लिए इंदौर से राजकुमार भारतीय की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!